शराब कारोबारी को अवेध शराब बेचने वाले की शिकायत करना भारी पड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी में एक शराब कारोबारी को अवेध शराब बेचने वाले की शिकायत करना भारी पड़ गया, और उन्हें फोन लगाकर उपसरपंच ने शिकायत करने पर परिणाम भुगतने तक की धमकी दे दी, तो वहीं अब शराब कारोबारी पूरे मामले में इंदौर पुलिस सहित आबकारी विभाग को उपसरपंच की शिकायत करने की बात कर रहे हैं।

पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है चंदननगर थाना क्षेत्र के सिहासा गांव में शराब कारोबारी सुभाष पाठक की एक सरकारी शराब की दुकान है लेकिन उस शराब की दुकान के आसपास अवेध तरीके से उप सरपंच ऋषि राठौर और उनके जमाई यशवंत पवार और ईश्वर पवार के द्वारा क्षेत्र में अवेध तरीके से शराब बेची जाती है इस पूरे मामले की शिकायत शराब कारोबारी सुभाष पाठक ने आबकारी विभाग सहित पुलिस को की तो पुलिस ने उपसरपंच के जमाई यशवंत पवार और ईश्वर पवार के विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में शराब जप्त कर ली और उनके ऊपर करवाई कर दी, फिलहाल इस पूरे मामले की जानकारी जब उप सरपंच तक पहुंची तो उन्होंने फोन लगाकर शराब कारोबारी सुभाष पाठक को धमकी दी कि यदि आगे इस तरह की कोई शिकायत की तो इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें, साथ ही शराब कारोबारी का तो यह भी कहना है की उप सरपंच ऋषि राठौर अप्रैल महीने में लगातार अवैध तरीके से पेसो की डिमांड भी करता है और नही देने पर कांग्रेस की सरकार आने पर सबक सिखाने की धमकी भी दी जाती है, तो वही शराब कारोबारी का तो यह भी कहना है की पिछले तीन सालों से उप सरपंच शराब की दुकान से फ्री में अलग अलग ब्रांड की शराब ले रहे है ,तो वही अभी तक वह डरा धमका कर लाखो रूपये भी ले चुके है, और जब पैसे देने से मना किया तो शराब दुकान बन्द करवाने की धमकी देते है फिलहाल उप सरपंच की प्रताड़नाओं से तंग आकर शराब कारोबारी ने पूरे मामले की शिकायत आबकारी अधिकारियो के साथ पुलिस को भी की है वही अब पुलिस इस पुरे मामले में जल्द ही कांग्रेस के उप सरपंच सहित अन्य लोगो पर ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर सकती है।

Exit mobile version