इंदौर के सिरपुर में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पिटाई कर आरोपित को थाने लेकर पहुंचे लोग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिरपुर में सात वर्षीय बच्ची के साथ सोमवार को एक आरोपित ने दुष्कर्म किया भीड़ ने आरोपित को पकड़कर पहले पिटाई की फिर पुलिस के हवाले किया जानकारी मुताबिक, यहां लगे मेले में बच्ची वहां झूला झूल रही थी, तभी आरोपित त्रिभुवन 50 निवासी उत्तर प्रदेश वहां पहुंचा और बच्ची के साथ हरकत करने लगा इसी दौरान आसपास के लोगों ने उसे बच्ची के साथ हरकत करते हुए देखा तो पकड़कर पहले उसकी धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस के मुताबिक, आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है

Exit mobile version