विदेशी नागरिकों के साथ लोन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने दो ऐसे जालसाज को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो कि विदेशी नागरिकों के साथ लोन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दे चुके है

दरअसल इंदौर की लसुडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल किंग इन के सामने सर्विस रोड पर बाम्बे हॉस्पिटल के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन कॉलिंग के माध्यम से विदेश के नागरिकों से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं वही पुलिस द्वारा तुरंत एक टीम गठित कर दो लोगो को पकड़ कर पूछताछ की तो दोनो ने अपना नाम अजय तोमर और राहुल माली गुजरात का होना बताया मोबाइल चेक करने पर पता चला कि मोबाइल के माध्यम से गूगल वॉइस एप के जरिए संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिकों को लोन दिलाने के नाम पर बिट पे एप्लीकेशन के माध्यम से उनसे धोखाधड़ी कर विदेशी मुद्रा डॉलर्स अवैध रूप से प्राप्त कर रहे हैं उक्त संबंध में दोनों आरोपियों के पास से चार मोबाइल जब्त किए गए है वही पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले दोनों आरोपी इंदौर में अलग-अलग होटल में रहकर घटना को अंजाम दिया करते थे बहरहाल दोनों आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि विदेशी नागरिकों से लाखों रुपये की जालसाजी कर चुके है फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों आरोपीयो से पूछताछ करने के बाद और भी कई खुलासे हो सकते है

Exit mobile version