कारोबारी से 2 करोड़ वसूलने वाली लेडी डॉन सपना पर 3 हजार इनाम पुलिस कर रही तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लोहा कारोबारी को दुष्कर्म के मामले में फंसाकर 2 करोड़ रुपए वसूलने वाली लेडी डॉन सपना साहू पर पुलिस ने 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है यही नहीं, उसकी गैंग में शामिल बदमाश मदन राजपूत को भी गिरफ्तार किया है पलासिया टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि लोहा कारोबारी सजल मित्तल को फंसाकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के लिए प्लानिंग करने वाली मुख्य आरोपी सपना साहू पर इनाम घोषित किया है उसकी तलाश की जा रही है केस में सपना के साथ सह आरोपी रहे मदन राजपूत को भी होशंगाबाद के पास से गिरफ्तार किया है तिलक नगर इलाके में कारोबारी से महिला के पति के साथ मारपीट करने के मामले भी मदन साथ था

Exit mobile version