विजयनगर थाना क्षेत्र में मकान मालिक और किराएदार में विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है । मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी मारपीट की घटना सामने आई है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के भमोरी की है । यह यशवंत अरोरा की दुकान है जो उन्होंने बलराम तोमर की किराए पर दी थी । बलराम लंबे समय से ना तो किराया दे रहा था और ना ही दुकान खाली कर रहा था । मंगलवार रात भी इसी बात पर विवाद हुआ तो किराएदार बलराम ने मालिक यशवंत और उसके परिवार के अन्य लोगो पर हमला कर कार में भी तोड़फोड़ कर दी । मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी मारपीट की बात सामने आई है ।
