पुलिस की रात्रि ग़श्त पर उठे सवाल रात के अंधेरे में अज्ञात बदमाशों ने खड़े ट्रक को किया आग के हवाले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में बदमाशो का आतंक जारी है इसी कड़ी में बीती रात घर के बाहर खड़े ट्रक को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इंदौर में पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए एक और मामला सामना आया है। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़े एक ट्रक को अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। आग की ये घटना सीसीटीवी में क़ैद हो गयी। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version