इंदौर नगर निगम द्वारा निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कम कीमत के मकान बनवाए थे जिसे लाइटहाउस प्रोजेक्ट नाम दिया था इस प्रोजेक्ट के तहत गरीब, निम्न ,मध्यम वर्ग के लोगों का घर का सपना पूरा हुआ था लेकिन इस प्रोजेक्ट में कई कमियां भी देखने को मिली थी उसी के तहत कलेक्टर कार्यालय में आज जनसुनवाई दौरान एक पीड़ित युवती अपनी फरियाद लेकर अधिकारी के पास पहुंची और उसने बताया कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट में मिले मकान में लगातार करंट आ रहा है इस वजह से वहां रहना मुश्किल हो गया है और जान का खतरा बना हुआ है कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है करंट आने की वजह से हमेशा जान का खतरा बना रहता है जब इस बारे में अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने दूरव्यवहार करते हुए कहा कि 6 लाख के मकान में ज्यादा सुविधाएं नहीं मिल सकती जो सुविधाएं हैं वही मिलेगी युवती ने परेशान होकर कहा कि क्या जब हमारी जान पर बन जाएगी तब अधिकारी सुनवाई करेंगे .
