प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में आज एक रोचक मामला प्रकाश में आया जहां एक कुवैत में रहकर शेफ का काम करने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है उन्होंने बताया है कि उसकी पत्नी उनके साथ रहकर भी नहीं रही और लाखों रुपए नगद भी ले लिए और घर का सारा सामान बेचकर अपने बेटों के साथ चली गई और उसने दूसरी शादी भी कर ली पूरे प्रकरण में पुलिस ने जांच का आश्वासन फरियादी को दिया है
दरअसल चंदननगर क्षेत्र के रहने वाले जोहर अली कुतुबुद्दीन ने आज जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की कुछ वर्ष पूर्व वह कुवैत में रहकर शेफ का काम करते थे और उनका अपनी पत्नी से विवाद के चलते दोनों अलग हो गए थे इस दौरान उन्होंने बोहरा समाज की मेट्रो मैन्युअल साइट से निकाह के लिए लड़की सर्च की थी इसी बीच उनकी पहचान मैट्रिमोनियल साइट से नागपुर की रहने वाली मुनीरा कांचवाला से संपर्क हुआ था दोनों के बीच बातचीत होती रही और यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों की फोन पर भी बात होती रही इस बीच मुनीरा ने जौहर अली को शादी के लिए प्रस्ताव रखा जौहर अली ने भी स्वीकार कर लिया इस बीच मुनीर अपने बच्चों की स्कूल फीस के नाम पर रुपए लेती रही इस बीच कुछ वर्षों बाद जौहर अली 2017 में इंदौर आए और मुनीर भी नागपुर से इंदौर पहुंची और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली कुछ दिनों तक साथ में रहने के बाद जौहर अली फिर से कुवैत चले गए और अपना काम चालू कर दिया इस बीच मुनीर को वह लाखों रुपए खर्चा पानी के नाम पर देते रहे वहीं कुछ दिनों बाद वह अपनी नौकरी छोड़कर इंदौर आ गए और इन्होंने मुनीर के दोनों बेटों के साथ मिलकर यहां पर कैटरिंग का बिजनेस भी शुरू कर दिया लेकिन मुनीर के दोनों बेटों ने किसी तरह का काम में हाथ नहीं बटाया जिसके चलते बिजनेस पूरी तरह फेल हो हो गया इस बीच काम धंधे की तलाश में जौहर अली फिर से कुवैत चले गए इसके बाद मुनीर और इसके बेटों ने घर में रखा सारा कैटरिंग का सामान और लाखों रुपए की ब्रांडेड घड़ियां और घरेलू सामान बेचकर मुनीर नागपुर चली गई और जौहर अली को यह बोल दिया कि उसने दूसरी शादी कर ली है अब उससे संपर्क करने की कोशिश ना की जाए जब खुद को ठगा महसूस किया तो उन्होंने पुलिस की शरण ली फिलहाल आज जनसुनवाई में पहुंचे जौहर अली ने अपनी लुटेरी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस शिकायती आवेदन लेकर जांच की बात कही है जौहर अली ने आरोप भी लगाया है कि उनकी शादी के पहले उसने अपने आप को तलाकशुदा बताया था लेकिन वह शादीशुदा थी किसी नासिर व्यक्ति के साथ भी वह रह रही थी वहीं उनके साथ में रहकर भी नासिर का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध थे वह सिर्फ धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से उसने शादी की थी। उन्होंने बताया कि अब तक वह उसे 50 लाख रुपए नगद और अन्य महंगी वस्तुएं दे चुके हैं
