लसुड़िया थाना क्षेत्र के होटल के कमरे में मिली युवक की लाश जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसुड़िया थाना क्षेत्र की एक होटल के कमरे से युवक की लाश मिली है । मृतक एक दिन पहले ही होटल में ही रुका था । मौके से जहरीली वस्तु भी मिली है । मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है ।

मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र की होटल ला फ्लोरा का है । यह होटल के कमरे से 47 वर्षीय सुरेश पिता गोकुल निवासी सोमनाथ की जूनी चाल की लाश मिली है । सुरेश होटल में एक दिन पहले आकार रुका था । पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के बाद सुरेश होटल में आकर रुका था । प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है । ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर जांच में जुटी है ।

Exit mobile version