शहडोल के नगर पालिका सीएमओ को एमआईजी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है आरोपित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए थे
एमआईजी पुलिस ने भंवरकुआ क्षेत्र में रहने वाले युवती की रिपोर्ट पर शहडोल नगर पालिका सीएमओ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था युवती ने पुलिस को बताया था की वह भंवरकुआ क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही है इस दौरान उसकी दोस्ती प्रभात बरकड़े से हुई थी प्रभात ने युवती शादी करने का झांसा दिया था इस दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए कुछ समय बाद जब युवती ने शादी करने का कहा तो प्रभात ने इंकार का दिया था पीड़ित युवती ने पूरे मामले की शिकायत एमआईजी पुलिस को कर दी थी पुलिस ने आरोपित प्रभात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर लिया है
