रैपिडो चालक ने युवती के घर से लैपटॉप लिया, उसे न देकर भाग गया, गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर| रैपिडो बुक कर दफ्तर पहुंची एक युवती के साथ चोरी की घटना हो गई। युवती के परिजन और क्राइम ब्रांच की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया। हालांकि, परिजन ने आरोपी का पहला अपराध होने पर हिदायत देकर छोड़ दिया। एक कॉलेज के प्राचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। बताया कि मेरी भांजी ने कुछ दिन पहले रैपिडो से ऑफिस गई। उसे लैपटॉप की याद आई तो उसने रैपिडो वाले को फिर बुक किया और अपना लैपटॉप घर से लाने को कहा। उसने युवती के घर से लैपटॉप लिया फिर अपना मोबाइल बंद कर भाग गया। हम क्राइम ब्रांच पहुंचे। पुलिस ने डिटेल निकाली तो वह सनावद में मिला। इसके बाद क्राइम ब्रांच और युवती के परिजन ने आरोपी को सनावद से पकड़ लिया। पकड़ाने पर आरोपी रोने लगा। उसका यह पहला अपराध था, इसके चलते युवती ने उसके खिलाफ शिकायत नहीं की। सोशल मीडिया पर जरूर जानकारी शेयर की कि रैपिडो वालों पर इतना भरोसा न करें।

Exit mobile version