राधा स्वामी सत्संग मैदान में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग के मैदान में पड़ी घास में मंगलवार रात आग लग गई । मौके पर पहुंची फायर की टीम ने आग पर काबू पाया । जिसमे किसी भी तरह को जनहानि की बात सामने नही आई है ।

मामला खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग का है । यह खुले मैदान में बड़ी मात्रा में सुखी घास रखी हुई थी । जिसमे अचानक आग लग गई । आग की लपटे देख इसकी सूचना तुरंत फायर की टीम को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर की तीन टीम ने आग पर काबू पाया । आग कैसे लगी फिलहाल ये साफ नही हुआ है ।

– आग में किसी तरह को जनहानि की बात सामने नही आई है । वही फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसमे घास पूरी तरह से जलकर खाक हो गई ।

Exit mobile version