वार्ड क्रमांक 6 के नागरिक हो रहे परेशान पार्षद नहीं उठाते फोन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नगर पालिका परिषद एक और विकास कार्य और साफ सफाई का ढिंढोरा पीट रही है तो वहीं वार्ड क्रमांक 6 के भाजपा पार्षद पार्टी की दुर्गति करने पर उतारू है।पार्षद मनीष विश्वकर्मा को वार्ड क्रमांक 6 के नागरिक समस्या के लिए फोन लगाते हैं तो वह फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते।वार्ड क्रमांक 6 में मौनी हार्डवेयर वाली गली में स्वीकृत होने के बाद भी गली का निर्माण नहीं हो रहा है। मोतिया नाले के निर्माण में कई प्रकार की अनियमितताएं देखी जा रही है तो वहीं भ्रष्टाचार का भी अंदेशा है। नाले के निर्माण में उसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष जगदीश व्यास में भी कई आरोप लगाए।

Exit mobile version