इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक आगजनी का मामला सामने आया है जहां एक युवती के फ्लैट में एक बदमाश ने आग लगा दी और फरार हो गया पुलिस ने वैधानिक धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की है।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई की सुखलिया क्षेत्र के रहने वाले तरुण ढकेता नामक युवक से उसकी दोस्ती थी लेकिन मामूली विवाद होने के बाद उसने उससे बात करना बंद कर दी थी जिसके बाद से वह लगातार बात करने के लिए दबाव बना रहा था और बात नहीं करने पर उसने फोन पर धमकी दी की वह उसे बर्बाद कर देगा और उसके घर में आग भी लगा देगा लेकिन युवती ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया और आरोपी तरुण उसके फ्लेट पर गया और फ्लेट मैं आग लगा दी और युवती को फोन लगा कर इसकी जानकारी भी दी जब युवती उसके फ्लेट पर पहुची तो उसका फ्लेट जल रहा था जिसमे उसके फ्लैट में रखा फर्नीचर सोफा सेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है आरोपी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
