कनाडिया थाना क्षेत्र में युवक ने धर्म छुपा कर की महिला से दोस्ती और किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कनाडिया क्षेत्र में फिर एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां एक युवक ने तलाकशुदा महिला से अपना धर्म छुपा कर दोस्ती की और उसे हिंदू होना बताया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जब इस बात की जानकारी महिला को लगी तो उसने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एक निजी कंपनी में जॉब करती है और उसकी पहचान एक युवक से हुई थी जिसे अपना नाम हिंदू नाम बताया था और उसे कई तरह के प्रलोभन और शादी का झांसा दिया था जब महिला को यह जानकारी लगी कि वह पहले से शादीशुदा है और वह मुस्लिम समुदाय से है जिसे अपना नाम और धर्म छुपाया है इसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है क्योंकि आरोपी महिला पर उसका धर्म परिवर्तन करने का लगातार दबाव बना रहा था और उसे प्रताड़ित भी कर रहा था फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है जिस पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version