शादी के झांसे में आकर एक युवती अपनी आबरू गवां बैठी आरोपी ने एक साल तक उसका दैहिक शोषण किया और अब शादी से इनकार कर दिया युवती ने अब पुलिस की शरण ली है। मामला लसूडिया थाना इलाके का है आरोपी का नाम अरुण उर्फ अरविंद राजपूत है पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी दोस्ती थी आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। वह स्कीम नंबर 136 स्थित लाबेला होटल में ले जाकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है इधर तेजाजी नगर थाने में एक युवती की शिकायत पर आरोपी समीर निवासी शाजापुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ गलत हरकत की कोशिश की है। यहां भी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
