एरोड्रम थाना क्षेत्र मे एक युवक बोरे मे सिर कुचली लाश मिली थी मामले मे पुलिस ने कई स्थानो के सीसीटीवी फुटेज खांगले है लेकिन अब तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हों सकी है पुलिस तकनिकी आधार पर भी मामले की जांच मे जुटी है
एरोड्रम थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 54 मे एक युवक की लाश पुलिस को बोरे मे मिली थी युवक के गले मे ॐ लिखा हुआ लॉकेट मिला था पोस्टमार्टम के दौरान यह बात सामने आई है की युवक पर सिर पर भारी हथियार से वार किया गया था उसके चेहरे पर चाक़ू के निशान भी थे डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने हमलावरों को पकड़ने के लिए दो पुलिस की टीमें बनाई है जो सीसीटीवी फूटेज व तकनिकी आधार पर हमलावरों की तालश मे जुटी हुई है मृत्यु युवक के फिंगर प्रिंट पुलिस ने आधार कार्ड स्कैन मशीन से स्कैन करवाए थे लेकिन उसकी जांच मे भी पुलिस को शिनाख्त सम्बंधित को जानकारी नहीं लग पाई है
