महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ किया केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पति पर आरोप है कि वह उसे 3 लाख रुपये के लिए परेशान कर रहा था, जिसके कारण महिला ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम वंदना पति राजकुमार यादव, निवासी गोविंद कॉलोनी है। एक माह पहले उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई। परिजनों के बयान से यह सामने आया कि वंदना का पति, राजकुमार, उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा था। वह वंदना पर मायके से 3 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने अब राजकुमार यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version