मजदूर की निर्माणाधीन मकान से गिरने से मौत मामले मे दो ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमजी रोड इलाके में करीब एक माह पहले एक मजदूर की निर्माणाधीन मकान से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में दो ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, नयापुरा इलाके में पिछले महीने निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरने से बालू साबरे की मौत हो गई थी। जांच में यह पता चला कि ठेकेदार अमित वर्मा (निवासी जबरन कॉलोनी) और गोपाल मालवीय ने मकान निर्माण के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की थी। इस लापरवाही के कारण बालू ऊपर से नीचे गिर गया था।

Exit mobile version