इंदौर नगर निगम के द्वारा समय-समय पर विभिन्न तरह के आयोजन कराये जाते हैं, जहां शहर के पहलवानों को एक मंच देने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से महापौर केसरी दंगल का आयोजन आगामी 8, 9 और 10 मार्च को होने जा रहा है।
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव की माने तो करीब 14 साल बाद बीते वर्षों से महापौर केसरी दंगल का आयोजन शुरू हुआ है, जिसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग इंदौर पहुंचने हैं। इस दंगल को लेकर इंदौर के सभी व्यायाम शाला और अखाड़ों के पहलवानों के द्वारा लंबे समय से तैयारी की जा रही है और उनमें उत्साह का माहौल है। महापौर दंगल का आयोजन इस बार ओलंपिक स्तर पर होगा, जिसको लेकर तैयारियां जारी है।
