मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकांड शोध संस्थान इंदौर द्वारा आयोजित वेदांग ज्योतिष महोत्सव एवं अलंकरण समारोह दिनांक 25 एवं 26 मई शनिवार एवं रविवार को नरसिंह वाटिका एरोड्रम रोड इन्दौर में होने जा रहा है, इस आयोजन की तैयारी हेतु रविवार को भूवनेश्वरी मंदिर दुर्गा नगर कॉलोनी में एक बैठक आयोजित की गई।
,आचार्य डॉ संतोष भार्गव ने बताया कि विद्वानों की मौजूदगी में बैठक से पूर्व भगवान आदि शंकराचार्य महाराज की जयंती पर आदि शंकराचार्य भगवान का पूजन-अर्चन सम्पन हुआ। इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र, आचार्य रामचंद्र वैदिक महंत, जीतू बाबा, महंत जुगल किशोर सहित कई ज्योतिष और विद्वान उपस्थित थे।
