इंदौर ग्रामीण मौसम केंद्र के विशेषज्ञ की माने तो आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बीते दो-तीन दिनों से मालवा निमाड़ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवा आंधी आ रही है। मंगलवार को भी इसी तरह कहीं तेज बारिश ओलावृष्टि तो कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना मौसम विशेषज्ञ ने जताई है। इंदौर ग्रामीण मौसम केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टर एच एल खपेड़िया की माने तो बीते दो दिनों में पश्चिमी विश्व सकरी हुआ था जिसके कारण महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक तक हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण प्रदेश के कई जिले तर हो गए। वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली है तो कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी जमकर चली। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मंगलवार को भी हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है। करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं की गति रहने के साथ आने वाले दिनों में जल्द ही मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जो की 41 सेंटीग्रेड से अधिक हो सकता है तो वही न्यूनतम तापक्रम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी के मौसम साफ होने के साथ ही एक बार फिर जमकर गर्मी का एहसास होगा।

Exit mobile version