मशहूर एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी और मूसे वाला की हत्या करने वाला गैंग स्टर लारेंस विश्नोई गैंग अब इंदौर में भी सक्रिय हो गई है जहाँ इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी नेता अमरदीप सिंह द्वारा इंदौर क्राइम ब्रांच को एक शिकायत की गई है कि वर्चुअल नम्बर से गैंग स्टर लारेंस विश्नोई के नाम से धमकी भरे फोन आ रहे है और फोन पर कहा जा रहा है में लारेंस विश्नोई बोल रहा फोन उठा तू मुझे जानता नही है वही पूर्व में भी इस तरह के कॉल बीजेपी नेता अमरदीप सिंह को आ चुके है इंदौर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर फोन नम्बर की जांच शुरू कर दी है बहरहाल वर्तमान में लारेंस विश्नोई जेल में बंद है
