अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में फिर एक जमीन के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां आरोपी द्वारा जमीन के नाम पर करोड़ों रुपए ले लिए और समय रहते हैं उसकी रजिस्ट्री भी नहीं कराई परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली है

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक अन्नपूर्णा क्षेत्र के रहने वाले फरियादी राजीव मुच्छाल ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा विश्वकर्मा नगर में स्थित एक जमीन का सौदा विनोद अभिजीत और सुनील से दो करोड रुपए में किया था जिसके बयाना पेठे एक करोड रुपए दे दिए गए थे बाकी एक करोड रुपए रजिस्ट्री करने पर देने थे लेकिन समय रहते आरोपियों द्वारा एक करोड रुपए लेने के बावजूद भी उक्त जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई वही फरियादी राजीव के वापस रुपए मांगने पर भी रुपए वापस नहीं दे रहे हैं परेशान होकर पर फरियादी ने पुलिस की शरण ली और आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है

Exit mobile version