बाणगंगा थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान से सोने की अंगूठी चुराने वाले ईरानी बदमाश हुए गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

बाणगंगा पुलिस ने पिछले दिनों ज्वेलर्स की दुकान से हुई सोने की अंगूठी चुराने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाशी ईरानी बदमाश है जो वहां से सोने की अंगूठी से भरा एक बॉक्स चुरा कर ले गए थे दोनों ही बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे चुराई गई सोने की अंगूठियां बरामद कर ली है

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि दिनांक 10 तारीख को बाणगंगा क्षेत्र में स्थित भाविका ज्वेलर्स नामक एक ज्वेलर्स की दुकान से दो बदमाश दुकानदार को अपनी बातों में उलझा कर एक सोने की अंगूठी से भारत बॉक्स चुरा कर ले गए थे घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक टीम गठित की थी और अलग-अलग क्षेत्र में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना किया था वहीं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी जाकिर हुसैन पिता शमशाद अली निवासी भानपुरा जिला भोपाल और अमजद पिता शराफत अली 40 साल निवासी हुसैन टेकरी के पास थाना जौरा जिला रतलाम को गिरफ्तार किया पकड़े गए बदमाशों से 19 सोने की अंगूठियां बरामद की है वहीं अन्य सोने की अंगूठियां के बारे में पूछताछ की जा रही है चुराई गई अंगूठियां का वजन 80 ग्राम से अधिक का था वही पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि यह ईरानी गैंग से जुड़े हैं और उनके कुछ परिजन भी है वह भी इस तरह की वारदात को अंजाम देते है पकड़े गए बदमाश इतने से शादी है कि बैंकों में भी नोट गिनने के दौरान किसी भी व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर उनकी मदद करने के बहाने नोट गिनते गिनते वह हाथों से ही नोट गायब कर देते हैं वही बुजुर्ग व्यक्तियों को भी निशाना बनाकर नकली पुलिस अधिकारी बनकर उनके जेवर भी उतर लेते हैं वहीं इनकी गैंग में कुछ महिलाएं भी शामिल है वहीं पुलिस अब आरोपियों का रिमांड लेकर और भी पूछताछ करेगी जिसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है

Exit mobile version