चंदननगर थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर 51 लाख रुपए की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदननगर थाने में जमीन के नाम पर 51 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पुलिस ने उज्जैन जिले के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

चंदननगर थाने में फरियादी भाजपा नेता प्रशांत उर्फ़ रानू अग्निहोत्री निवासी धार रोड सिरपुर की शिकायत पर आरोपी केतन जोशी पिता वीरेंद्र जोशी निवासी ग्राम खरसोद कला उज्जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। फरियादी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि
उन्होंने पीथमपुर की एक जमीन का सौदा आरोपी से किया था। आरोपी ने उनसे 51 लाख रुपए ले लिए और 6 माह में रजिस्ट्री करने की बात कही । आरोपी ने जिस जमीन का सौदा किया था, उसका एग्रीमेंट ज़मीन मालिक से किया था। लेकिन जमीन मालिक को पैसा नहीं दिया इसी बीच जमीन का सौदा कहीं और भी हो गया ।अग्निहोत्री को जब मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जांच के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अब आरोपी केतन जोशी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version