इंदौर में लगातार बदलते मौसम ने आम लोगों को काफी परेशान कर दिया है,पिछले दिनों हुई बारिश और धूल भरी आंधी से तापमान में कुछ कमी जरूर देखने को मिली है लेकिन गुरुवार से मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा,मौसम विशेषज्ञों की माने तो कुछ दिनों तक हुई मामूली बारिश ने गर्मी और उमस को बढ़ा दिया है,इससे लोगों में बैचेनी बढ़ गई है लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी अपना रोद्र रूप दिखाएगी,विशेषज्ञों की माने तो 20 मई के बाद से इंदौर सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो वही न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सैल्सियस के बीच पहुँच सकता है इससे हीटवेव का हालात बन सकते है,10 जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेने की संभावना है .
फिलहाल लगातार बदलते मौसम से आम लोगों का जीना मुहाल हो चुका है इसके साथ ही लोग कई तरह की बीमारियों से भी पीड़ित हो रहे है
