बदमाशों का आतंक एक्टिवा सवार युवक और दो युवतियों को रोक बेल्ट और डंडे से की पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस पेट्रोलिंग को धता बताते हुए बीती रात बेखौफ बदमाशों ने एक्टिवा सवार युवक और दो युवतियों को रोकते हुए बेल्ट और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी भाग निकले। घटना रात करीब 1 बजे सरवटे बस स्टैंड के पास पटेल पुल के नीचे की हैं। स्कूटर पर जा रहे एक युवक और दो युवतियों का पीछा करते हुए आए बाइक सवार बदमाशों ने इन्हें रोका और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशो ने युवक के साथ युवती से भी बेल्ट और डंडे से मारपीट की। 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस नही पहुंची। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश भागने लगे, पुलिस उनके पीछे लग गई, लेकिन बदमाश हाथ नही लगे। जब तक पुलिसकर्मी वापस लौटे युवक और युवतियां भी चले गए। जानकारी सामने आई है कि हमलावर और पिटाए युवक युवतियां परिचित हैं। एक युवती की दोस्ती हमलावर युवक से थी, लेकिन वह दूसरे युवक के साथ घूम रही थी, इसी बात पर झगड़ा और मारपीट की गई।

Exit mobile version