इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में मेसेज भेजने को लेकर विवाद युवक पर फेंका एसिड

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एसिड अटैक का मामला सामने आया है । जिसमे एक आरोपी अपने ही साथ काम करने वाले दोस्त की पत्नी को मेसेज करता था । जब आरोपी को मेसेज करने से मना किया तो उसने एसिड से हमला कर दिया । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

– मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है । असीफ मंडल और सोनू उर्फ सुमन दोलाई दोनो सराफा में जेवरात बनाने का काम करते थे । सोनू उर्फ सुमन अपने साथ काम करने वाले असीफ़ मंडल की पत्नी को मोबाईल पर मेसेज कर परेशान कर रहा था । जब असीफ़ मंडल ने आरोपित सोनू को मेसेज भेजने से मना किया तो उसने जेवरात साफ करने के काम आने वाला एसिड असीफ़ मंडल पर फेंक दिया ।

Exit mobile version