बच्चों को अपराध से दूर रहने के लिए चलाया अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | विधि विरुद्ध बालकों के सुधार के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रविवार को बाणगंगा क्षेत्र के विधि विरुद्ध बालकों और उनके परिजन को थाने पर बुलाया गया। परिजनों को बच्चों की अच्छी परवरिश देने आैर बालकों को अपराध से दूर रहने की समझाइश दी गई। टीआई सियाराम यादव के मुताबिक कार्यक्रम में जिला इंदौर उद्योग संगठन के प्रतिनिधि प्रमोद डफरिया और सामाजिक कार्यकर्ता नेहा शर्मा ने बच्चों के सुधार आैर रोजगार की जिम्मेदारी भी ली। बच्चों के नशा छोड़ने में मदद की जाएगी।

Exit mobile version