दुष्कर्म का मामला:चार साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, हिरासत में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

11 साल का बच्चा घर के बाहर निगरानी करता रहा
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची को घर में अकेला देख 17 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म किया। आरोपी एक नाबालिग साथी को घर के बाहर खड़ा कर छत के रास्ते बालिका के घर में घुसा और घटना को अंजाम देकर भाग निकला। घटना से बालिका बेसुध हो गई और उसे हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा।
एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक शुक्रवार को चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले नाबालिग आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। दोनों आरोपियों में से एक की उम्र 17 तो दूसरे की 11 है। 17 वर्षीय आरोपी ने बच्ची को अकेला देख दुष्कर्म किया।
घटना के दौरान अन्य आरोपी (11 वर्षीय) कमरे के बाहर खड़े होकर पहरेदारी कर रहा था। दोनों आरोपी बाहर के रहने वाले हैं और नानी के घर इंदौर आए थे। दोपहर करीब 2 बजे आरोपियों ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को अकेला देख दुष्कर्म किया और भाग निकले।
जब बच्ची के परिजन घर पहुंचे तो बच्ची रो रही थी, कारण पूछा तो घटना बताई। परिजन ने आरोप लगाया कि घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। वरिष्ठ अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर टीआई ने कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को पकड़ा।

Exit mobile version