फर्जी दस्तावेज तैयार कर नामांतरण 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों को भेजा जेल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर की तिलक नगर पुलिस ने भूखंड के तलघर की जमीन पर तल मंजिल का नामांतरण फर्जी तोर पर करवाकर धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ 420 की धाराओं में केश दर्ज किया था आज पुलिस ने महिला और उसके दो बेटो को गिरफ्तार किया है

संविद नगर स्थित भूखंड के तलघर की जगह तल मंजिला बतलाकर उसके फर्जी तोर पर दस्तावेज तैयार कर नामांतरण कर दिया था जब इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की तो उसकी जांच में महिला और उसके बेटो द्वारा धोखाधड़ी की थी जिसके बाद पुलिस ने इन तीनो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी

फिलहाल में पुलिस ने धोखाधड़ी करने के अपराध में फरार चल रहे तीनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version