- एमजी रोड पुलिस ने अशोक नगर जिला जेल में पदस्थ पहरी के खिलाफ भर्ती के दौरान पूर्व रिकार्ड छिपाने का मामला दर्ज किया है… आरोपित जेल पहरी पहले 14 वी बटालियन में पदस्थ था जहा से उसे सस्पेंड किया गया था…
एमजीरोड पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में एक अपराध दर्ज किया है मामला जिला अशोक नगर का है यह जेल अधीक्षक के पत्र पर एमजी रोड पुलिस ने जेल पहरी विशाल बुनकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है दरअसल विशाल बुनकर 2019 में जेल पहरी के पद पर भर्ती होने के पूर्व भी 14 वी बटालियन में पदस्थ था लेकिन वह उसे हटा दिया गया था यही जानकारी उसने भर्ती के दौरान छिपाई थी…जिस पर पुलिस एमजीरोड ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में आगे जांच शुरू की है…
