प्यार की खातिर जेंडर चेंज करवाकर लड़की बना, सालभर शोषण करता रहा कैफे संचालक

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लड़के से लड़की बनी ट्रांस गर्ल ने विजय नगर थाने पर कानपुर के रहने वाले कैफे संचालक के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज कराया है फरियादी के अनुसार आरोपी ने न केवल इंदौर में बल्कि इंदौर के बाहर ले जाकर भी उसके साथ गलत काम किया ओर शादी का बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है फरियादी की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है फ़रियादी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है वही न्याय नही मिलने पर इच्छामृत्यु की मांग भी फ़रियादी के द्वारा की गई है

. आपको बता दे कि पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने अपना जेंडर चेंज करवाया था और वह युवती बन गया था लड़के से लड़की बने ट्रांस गर्ल ने अपनी शिकायत में बताया कि 2021 में उसकी सोशल मीडिया पर सोनू नाम के युवक से दोस्ती हुई जिसके बाद उनकी बातचीत शुरू हुई और गहरी दोस्ती हो गयी 2022 में पता चला कि सोनू ने फर्जी आईडी बनाई है जिसका सही नाम विभव शुक्ला निवासी कानपुर है इसके बाद विभव शुक्ला ने फरियादी को वृंदावन बुलाया और वादा किया कि तुम सर्जरी कराकर लड़की बन जाओ तो वह उससे शादी कर लेगा शादी का झांसा देकर आरोपी ने फरियादी के साथ अप्राकृतिक संबन्ध बनाये वही आरोपी द्वारा किये गए वादे के बाद ही फरियादी ने सर्जरी भी कराई विभव पीड़िता को दिल्ली कानपुर और अन्य जगह भी ले गया जहां उसने शादी के नाम का झांसा देकर अप्राकृतिक सम्बंध बनाए आरोपी द्वारा फरियादी के साथ शादी का वादा कर इंदौर में भी संबन्ध बनाये गए आरोपी ने पीड़िता को सर्जरी कराने का बोल कर उसे शादी का झांसा दिया और परिवार वालो से मिलवाने की बात कही इस बीच पीड़िता ने शादी का बोला तो आरोपी विभव ने मना कर दिया ओर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद फरियादी ने विजय नगर थाने पर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है…. वही आरोपी युवक की तलाश के लिए एक टीम बनाकर कानपुर भेजी जाएगी

Exit mobile version