विजयनगर पुलिस चाकूबाजी की घटना में पिछले पांच महीने से फरार इनामी बदमाश को देवास से पकड़ा है । आरोपी घटना के बाद से अलग अलग जगह पर रहने लगा था जिसे पुलिस ने सोमवार रात पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है ।
मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है । यह 23 सितंबर को चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया था । तब पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया था जबकि तीसरा आरोपी अशोक दांगी urf चिकना फरार हो गया था । इस दौरान बदमाश अलग अलग जगहों पर रहा रहा था आरोपी को पुलिस ने देवास से पकड़ा है । जिस पर तीन हजार का इनाम भी घोषित था ।
