पैसों के लेनदेन के चलते दो युवकों ने एक महिला की जमकर पिटाई की घटना सीसीटीवी मे केद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के चलते दो युवकों ने एक महिला की जमकर पिटाई की फिलहाल यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसी के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि एरोड्रम थाना क्षेत्र के गरीब नवाज में एक महिला की दो युवकों ने जमकर पिटाई की फिलहाल इस पूरे मामले में पीड़ित महिला जब थाने पर पूरे मामले की शिकायत लेकर पहुंची तो पूरे मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से युवक उनके पैसे नहीं लौट रहे थे और आज जब वह उनके घर पर पैसे मांगने गई तो उनके द्वारा मारपीट की गई फिलहाल यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसमें भी देखा जा सकता है कि किस तरह से एक व्यक्ति महिला को पीट रहा है इस दौरान कुछ लोग बीच बचाव करने की भी कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं फिलहाल इस पूरे मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कहीं जा रही है।

Exit mobile version