आजाद नगर में गैस कि टंकी बदलते समय एक बड़ा हादसा हो गया टंकी के पास रखे दीपक से आग भपक गई जिसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग झुलस गए घायलों का उपचार एमवाय अस्पताल में जारी है
घटना शिव नगर में रहने वाले अरुण पिता जगदीश देवड़ा शिवनगर मूसाखेड़ी के घर हुई है। जिसमें अरुण, मनीषा पिता जगदीश देवड़ा, ऋतिक पिता अर्जुन देवड़ा, आयुष पिता श्याम देवड़ा, माखन पिता जगदीश देवड़ा और दीपक पिता नंदनसिंह चौहान घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। परिवार की महिला चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे में लगी खाली गैस सिलेंडर निकालकर भरा सिलेंडर लगा रही थी,उसके रेगुलेटर से गैस लीकेज होने के कारण पास रखे दीपक से आग भभक गई। आग इतनी विकराल थी कि कमरे में बैठे बच्चे और अन्य लोग भी आग का शिकार हो गए। हालांकि कुछ रहवासियों ने घर में घुसकर लोगों को बचाया, फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
