पेटीएम सुधारने के बहाने खाते से निकाले 20 हजार आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सदर बाजार पुलिस ने ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मोहिनी मालवीय निवासी इमली बाजार की शिकायत पर पेटीएम मशीन सुधारने वाले करण मंडलोई पालदा को गिरफ्तार किया है। पेटीएम कंपनी के इस कर्मचारी ने महिला के खाते से 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए थे। जोन-1 एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार मोहिनी ने अपने ब्यूटी पार्लर में एक माह पहले पेटीएम मशीन लगवाई थी। कंपनी वालों ने कहा था कि मशीन से पेमेंट होने पर चार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद भी दो बार शुल्क कट गया तो मोहिनी ने मशीन हटाने के लिए रिक्वेस्ट की तो कंपनी की तरफ से करण मंडलोई पार्लर पहुंचा था।

Exit mobile version