चंदन नगर थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला सीसीटीवी में कैद घटना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड निगम अफसर के बेटे पर उसके घर में ही एक बाइक पर आए तीन बदमाशो ने पहले तो मारपीट की उसके बाद चाकू से हमला कर फरार हो गए । आरोप है कि वह भागते समय महिला की चेन भी लूट कर ले गए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।

दरअसल पुरी घटना चंदननगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी की है जहां रहने वाले रिटायर्ड निगम अधिकारी का बेटा सोमवार को अपने घर के गेट पर खड़ा था, तभी एक बाइक पर तीन लड़के आए। उन्होंने गाड़ी खड़ी करने के बाद जैद से बात करते हुए कहा कि तू हमारी माँ और बहन को क्यों देखता है और मारपीट शुरू कर दी। जैद घर के अंदर गया तो तीनों बदमाश अंदर घुस गए और चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। जिससे जैद के पैर में गहरा घाव हो गया है। जैद के शोर मचाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए जब तक बदमाश फरार हो गए थे वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस हमला करने वालो की तलाश कर रही है

Exit mobile version