पूर्व सरपंच की बेटी से छेड़छाड़, धमकी दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। मनचले ने पूर्व सरपंच की बेटी के साथ अश्लील हरकत की। सरेराह हाथ पकड़ा और उठाकर ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना निर्वाणा रोड़ भांगिया की है। 20 वर्षीय युवती ने जीतू ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। आरोपित ने काल कर धमकाया। उसने रास्ते में रोका और हाथ पकड़ लिया। उसने कहा कि किसी से शिकायत की तो उठा कर ले जाऊंगा।

Exit mobile version