नशे के लिए वाहन चुराकर सस्ते दाम पर बेच देते, दो बदमाशों से 10 बाइक बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बदमाशों ने संयोगितागंज, खजराना और विजय नगर क्षेत्र से बाइक चुराना स्वीकारा। बदमाशों पर पहले से दर्ज हैं कई केस।
इंदौर। खजराना थाना पुलिस ने सोमवार को दो बदमाशों को वाहन चोरी के आरोप में पकड़ा। आरोपितों से चोरी की 10 गाड़ियां मिली हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराई गई थी। आरोपित नशे के लिए वाहन चुरा कर औने-पौने दामों में ठिकाने लगा देते थे। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, आरोपित मुकेश कनाड़े निवासी अंबड़ पंधाना (खंडवा) और रितेश तिल्लौरे निवासी बमनगांव (खंडवा) है। मुकेश फिलहाल खजराना खेड़ी और रितेश मुमताज बाग कालोनी में रहता है। आरोपित ड्रग्स का नशा करते हैं। नशे के लिए रुपये की जरूरत पड़ती तो वाहन चुराकर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपितों से 10 बाइक बरामद की है। डीसीपी के मुताबिक, दोनों ही बदमाशों के विरुद्ध कईं अपराध पंजीबद्ध है। जब्त वाहन संयोगितागंज, खजराना और विजय नगर क्षेत्र से चुराए गए है।

Exit mobile version