पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मीडिया से चर्चा करते हुए कई सवालों के जवाब दिए वही जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने को लेकर भी कहा कि कांग्रेस में अब बदलाव आ रहा है प्रकृति का नियम ही परिवर्तन है मैं स्वयं 38 साल की उम्र में प्रदेश अध्यक्ष बन गया था जीतू पटवारी और उमंग सिंगार दोनों ही अनुभवी व्यक्ति है युवाओं का कांग्रेस ने मौका दिया है और यह युवा कांग्रेस को आगे की ओर बढ़ा ले जाएंगे।
वही कैलाश विजयवर्गीय द्वारा जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कहा गया था कि कांग्रेस बीजेपी की कॉपी बना कर रही है उसको लेकर दिग्विजय ने कहा कि विजय वर्गीय जी भूल जाते है aicc में कांग्रेस के अध्यक्ष नया मौका देते है। वही शिवराज द्वारा कहा गया कि कभी-कभी राजतिलक की जगह वनवास भी भोगना पड़ता है उसको लेकर दिग्विजय ने कहा की शिवराज जी क्या भगवान राम से अपनी तुलना कर रहे है
वही ईवीएम को लेकर कहा की धीरे धीरे देश में ईवीएम के प्रति अविश्वास बढ़ता जा रहा है,,मुख्य न्यायधीश का सुझाव अच्छा सुझाव था। ईवीएम के मामले में रिटायर्ड जज और आईएएस ऑफिसर ने ईवीएम को लेकर प्रश्न किए है,,चुनाव आयोग ने प्रश्नों की पावती तक नही दी है। कांग्रेस के साथ 18 अन्य दलों ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा लेकिन हमे समय नहीं दिया जा रहा। यह क्या हे,,,? हमारी तो मांग है वीवीपेट हमारे हाथ में दिए जाए, उसे देख कर मतपेटी में डाला जाए। वही लाड़ली बहनों को शिवराज जी ने कहा था 3 हजार देंगे अब हम मांग करते हे की अब बताए कब से देंगे।अयोध्या में रामलाल के मंदिर के लोकार्पण निमंत्रण को लेकर दिग्विजय ने कहा कि मुझे किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है रामलाल मेरे दिल में बसे हुए हैं वहीं उनके द्वारा दिए गए चंदे को लेकर कहा कि मैं प्रधानमंत्री को चंदा भेजा था उन्होंने कहा कि यह चंदा न्यास को भेजें मैं न्यास को भेज दिया है
