नगर के प्रसिद्ध श्री रामलीला मेले में भारी भीड़ श्री रामलीला का मंचन देखने के लिए घंटों बैठे रहते ग्रामीण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नगर के प्रसिद्ध श्री रामलीला मेले में भारी भीड़ उमड रही है। नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं से दुकानदार भी संतुष्ट नजर आए। मेले में तरह-तरह की दुकान आई हुई है तो इसी के साथ झूलों का आनंद भी लोग ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग श्री रामलीला का मंचन देखने के लिए घंटों बैठे रहते हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि मेले में इस बार खेल तमाशा जो आकर्षण के केंद्र रहते हैं उनके ना आने से लोगों में निराशा भी देखी जा रही है।

Exit mobile version