पीथमपुर के बगदून थाना क्षेत्र के मंडलावदा की रहने वाली नाबालिग बालिका के गुमशुदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में सहायक उपनिरीक्षक पदम सिंह ने बताया कि मंडलवदा की रहने वाली करीब 17 वर्षीय नाबालिग के परिवार ने थाने पर आकर सूचना दी की उनकी बेटी सुबह से लापता है। परिजनों ने यह भी बताया गया कि हमने अपने जान पहचान और मिलने वालों के यहां तलाश की। लेकिन बेटी की कोई जानकारी नहीं मिली।
परिजनों ने शक जाहिर किया की उसे कोई व्यक्ति अपने साथ ले गया है। पुलिस ने नाबालिग बच्ची की मां के शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं नाबालिग बच्ची की तलाश में पुलिस की टीम अलग अलग जगह रवाना की गई। सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर तलाश की जा रही है।
