कार फोड़ी, दो दोस्तों को मारे चाकू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम पुलिस ने भी पांच दिन पहले हुए एक चाकूबाजी के प्रकरण में दो घायलों के बयान होने के बाद सोमवार को नकाबपोश लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 9 अक्टूबर की रात की है। विशाल पुत्र मदरू सोलंकी, निवासी शिवाजी मार्ग देपालपुर अपने दोस्त अर्जुन पुत्र नंदू बाथम निवासी मंगलेश्वर मार्ग देपालपुर और सुनील सोलंकी के साथ बिजासन माता मंदिर गए थे। वापस लौटते समय बांगड़दा के यहां पर उनकी कार को पीछे से आई एक कार में सवार नकाबपोश युवक और बाइक सवारों ने रोका और कार से उतार कर मारपीट करते हुए विशाल और अर्जुन को चाकू मार दिए। इस दौरान सुनील खेत में भाग गया। आरोपियों ने कार के कांच फोड़ दिए। बाद में सुनील ने मदद मांगकर दोनों दोस्तों को विजय नगर इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों के बयान आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

TAGGED:
Exit mobile version