इंदौर में कार चालक द्वारा राहगीरों व वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। लोगों ने चालक को जमकर पीटा। लोगों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबाने से नियंत्रण खो बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लसूड़िया थाना अंतर्गत निपानिया में बालाजी स्काइज के समीप कार एमपी 09 जेडवाय 6128 ने दोपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया। कार तेज रफ्तार में थी, फूड कोर्ट के पास दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए कार से टकरा गई।
