इंदौर शहर के संविद नगर में नशे में चूर एक युवती ने शनिवार रात तीन बजे जमकर हंगामा किया। उसने यहां कई घरों के दरवाजे खटखटाए और अंदर घुसकर अभद्रता करने लगी। वो इस कदर नशे में थी कि एक घर में घुसकर बेड पर सो गई और वहीं कपड़े भी उतारने लगी।
ड्रग्स के नशे में थी युवती, कई घरों के दरवाजे पर दी दस्तक।
जो लोग बाहर निकले, उनके घरों के अंदर जबरन घुस गई थी।
महिला बल नहीं होने से पुलिसकर्मी उसका तमाशा देखते रहे। संविद नगर में शनिवार रात एक युवती ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं से हाथापाई और बाइक सवारों के साथ अभद्रता की। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला बल नहीं होने से असहाय खड़े रहे। घटना रात करीब तीन बजे की है। जींस-टीशर्ट पहनी इस युवती ने सबसे पहले मूलचंद कौशल के घर दस्तक दी। दरवाजा खोलते ही जबरन अंदर घुसने लगी। इसके बाद विमला खरे के घर में घुस गई और उनके बेटे को पकड़ लिया।
पलंग पर सो गई
युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह पलंग पर सो गई। लोगों ने एक-दूसरे को कॉल कर महिलाओं को एकत्र किया। जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला, युवती ने समझाने वाली महिलाओं से मारपीट करना शुरू कर दी।
कपड़ों का भी होश नहीं था
युवती को कपड़ों का भी होश नहीं था। उसने जूते खोल दिए और कपड़े उतारने लगी। भाजपा नेता राजा कोठारी के मुताबिक तिलक नगर थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि महिला को नहीं पकड़ सकते। महिला बल नहीं होने से पुलिसकर्मी भी असहाय बने रहे।
इस दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक वाले को उसने रोका और उसके पीछे बैठ गई। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद वो सड़क पर ही लेट गई। युवती ने वहां रुके एक ऑटो रिक्शा वाले का मोबाइल भी छीन लिया था। महिलाओं ने किसी तरह उससे मोबाइल छुड़ाया और ऑटो वाले को वापस लौटाया।
