नगर निगम की बड़ी कार्यवाही एरोड्रम थाना क्षेत्र में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर निगम ने एक बार फिर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए । एरोड्रम थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में बगीचे की ज़मीन पर अवैध रूप से बनाए गए पक्के निर्माण और मकानों को ध्वस्त किया गया।

इंदौर नगर निगम ने मंगलवार को एरोड्रम थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में बगीचे की ज़मीन पर अवैध रूप से बनाए गए पक्के निर्माण और मकानों को हटाया।
इस कार्यवाही के दौरान निगम ने करीब 8,000 स्क्वायर फीट ज़मीन को खाली करवाया, जिसमें 5,000 स्क्वायर फीट पर पक्का निर्माण शामिल था। इसके साथ ही 3,000 और 2,000 स्क्वायर फीट के दो मकानों को भी तोड़ा गया। उपआयुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि अरुण गोस्वामी नामक व्यक्ति ने इस ज़मीन पर कब्जा कर रखा था और नगर निगम को गार्डन निर्माण में अड़चनें पैदा कर रहा था। नगर निगम की इस कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके

Exit mobile version