इंदौर में भाइयों के बीच चली गोली, बड़े भाई ने छोटे पर फायर कर खुद की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में रहने वाले दो सगे भाइयों में विवाद हुआ और विवाद इतना बड़ा के बड़े भाई परवेज ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से फायर किया जिसकी गोली जावेद के सीने में लगी जिसे इलाज के लिए एम वाय अस्पताल भर्ती किया गया है और फिर उसी लाइसेंस बंदूक से बड़े भाई ने खुद को गोली मार ली जिसकी मौके पर ही मौत हो गई…

आपसी विवाद के बाद भाई को मारी गोली,फिर खुद को किया शूट दरअसल इंदौर के एरोड्रम इलाके में दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया छोटे भाई को गोली मारने के कुछ देर बाद बड़े भाई ने खुद को इस लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या भी कर ली घटना की सूचना मिलते ही आला पुलिस अफसर जांच के लिए मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया झोन एक के डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने घटना को लेकर बताया कि दोनों सगे भाइयों में विवाद हुआ और विवाद बड़ा इसके बाद यह घटना घटित हुई… डीसीपी ने यह भी बताया के इनके पिता रिटायर्ड हेड कांस्टेबल है हेड कांस्टेबल के दो बेटे परवेज शेख (40) और जावेद (38) के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद के दौरान बड़ा भाई परवेज घर मे रखी 12 बोर की लायसेंसी बन्दूक लाया और छोटे भाई जावेद पर फायर कर दिया जिससे जावेद लहूलुहान हो गया।घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही परवेज ने उसी बन्दूक से खुद को भी गोली मार ली।इस घटना की उत्पत्ति को लेकर डीसीपी ने बताया कि दोनों भाई अक्सर आपस मे झगड़ते रहते थे आज भी दोनों के बीच तात्कालिक विवाद हुआ और फिर उक्त घटना हो गई।दोनो भाई अविवाहित थे…

Exit mobile version