बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अकेले रहोगे तो कश्मीरी हिंदुओं की तरह भागना पड़ेगा। एक रहोगे तो धर्म विरोधियों को देश छोड़कर भागना पड़ेगा।
धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को इंदौर में थे। वे यहां लालबाग परिसर में हिंदू युवा सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने ‘रग-रग हिंदू मेरा परिचय’ विषय पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। हम केवल हिंदू-हिंदू करते हैं। हम केवल हिंदुओं के पक्ष में हैं।
एक आदमी इंदौर का चला जा रहा था। रास्ते में पत्थर दिखा उठा लिया। कुत्ता दिखा उसे मार दिया। अच्छा इंदौर में कुत्ते होते ही हैं। हर जगह होते हैं। बुरा मत मानना। आप लोग किसी और को कुत्ता मत बना देना। हम मर जाएंगे। वैसे ही हम थ्रेट में चल रहे हैं।
उन्होंने कहा- एक आदमी ने पत्थर उठाया कुत्ता भाग गया। वही पत्थर उठाया मधुमक्खी को मारा। आदमी भाग गया। क्योंकि मधुमक्खियां एकट्ठी थी। इंदौर के हिंदुओं तुम अकेले रहोंगे तो कश्मीरी हिंदुओं की तरह भागना पड़ेगा और एकत्रित रहेंगे तो धर्म विरोधियों को देश छोड़कर भागना पड़ेगा।
इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पांच बातें कहीं-
भेदभाव मुक्त भारत के लिए गांव-गांव बैठक करो।
हर हिंदू को शनिवार या मंगलवार मंदिरों में जाना चाहिए।
हिंदू को हिंदुओं से ही बिजनेस करना चाहिए।
माताओं को हिंदुत्व की पाठशाला अपने घर में खोलनी चाहिए।
हर 24 में से एक घंटा देश के लिए निकालना चाहिए।
स्वागत में किया हनुमान चालीसा का पाठ
इससे पहले पं.धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इंदौर पहुंचने पर उन्होंने कहा- कल ही हमने यात्रा को विराम किया। हमारा तन बुढ़ापा का है। लगातार चलने के कारण थकावट थी। लेकिन, हमारे प्राण खा लिए। जबरदस्ती पीछे पड़कर कहा कि आना ही पड़ेगा। इसलिए हम नाराज हैं।
लोग बाेलते हैं कि बाबा आप क्या करोंगे
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- बहुत से लोग बोलते हैं कि बाबा आप क्या करोंगे, हम कहते हैं कि करके बताएं। हमारा उद्देश्य और सपना अलग है।
हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। हम केवल हिंदू-हिंदू करते हैं। हम केवल हिंदूओं के पक्ष में हैं।
